डाला/सोनभद्र(मनोज तिवारी/गिरीश तिवारी) -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में में “एन्टी रोमियो/मिशन शक्ति अभियान” के अन्तर्गत गुरुवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा बालिका पर अभद्र/अश्लील शब्दों का प्रयोग कर छींटाकसी करने वाले 01 अभियुक्त राजेश भुईया पुत्र रामनाथ निवासी कोठा टोला डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-217/2023 धारा 294, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यावाही की गयी। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना चोपन से उ0नि0 बृजेश पाण्डेय चौकी प्रभारी डाला व का0 सत्यप्रकाश शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान