पूर्व ग्राम प्रधान गणेश दुबे की मौत, गाँव में शोक की लहर

Share

घोरावल(राजेंद्र मानव) -स्थानीय ब्लॉक के सतौहां ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान गणेश दुबे का बृहस्पतिवार को देर शाम निधन हो गया। उनकी आयु 72 वर्ष थी और पिछले दो साल से पेट की बीमारी से पीड़ित थे।बीएचयू वाराणसी में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह बड़े विनम्र, मृदुभाषी और लोकप्रिय व्यक्ति थे। वह तीन बार बार ग्राम प्रधान रहे।छह महीने पहले उनके 30 वर्षीय ज्येष्ठ पुत्र का भी बीमारी से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार दोपहर वाराणसी में गंगा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता समिति की बैठक कर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। उनके निधन पर विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, लालजी तिवारी, पूर्व विधायक ई. रमेशचंद्र दुबे, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव,नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार,अधिवक्ता इनामुलहक अंसारी, रामअनुजधर द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण पांडेय, सुनील चौबे इत्यादि ने शोक व्यक्त किया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *