घोरावल (राजेंद्र मानव) -स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,मिली जानकारी के अनुसार घोरावल तहसील सभागार में अक्टूबर माह के पहले शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर कुल 96 फरियादियों ने शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। फरियादियों की शिकायत एडीएम, एसडीएम, नवागत तहसीलदार, एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गंभीरता पूर्वक सुनते हुए 11 शिकायती प्रार्थनापत्रो का निस्तारण मौके पर कराए। 5 टीमें बनाकर निस्तारण हेतु क्षेत्र में भेजा गया। बाकी बचे शिकायती प्रार्थनापत्रो का निस्तारण समय सीमा के अन्दर निस्तारित करने हेतु सम्बंधित विभागों को भेजा गया। एक अशिक्षित वृद्ध महिला ने खाते से गलत ढंग से करीब साठ हजार रुपए निकाले जाने की शिकायत की, इस पर एडीएम ने जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने का अस्वासन दिए, साथ ही लोगों को जागरुक किए कि किसी अपरिचित व्यक्ति को आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक न दें। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, नवागत तहसीलदार अश्विनी कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, एबीएसए अशोक कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र कुमार सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व राजस्व निरीक्षक, लेखपालगण मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार