घोरावल: (राजेंद्र मानव) -स्थानीय कोतवाली परिसर में गुरुवार को देर शाम दुर्गा पूजा नवरात्रि, दशहरा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी व नवागत एस एच ओ ने की शांति समिति की बैठक। इस मौके पर सीओ अमित कुमार और नवागत प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने आयोजकों को बताया कि आयोजन हेतु नियमानुसार अनुमति तहसील कार्यालय घोरावल से प्राप्त कर लें। किसी नई परंपरा का प्रारंभ न किया जाए। अश्लील गाने, डांस आदि न कराया जाए एवं अनुचित नारेबाजी न हो। आगजनी एवं विद्युत से बचाव हेतु पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। विसर्जन के दौरान सावधानी रखने व स्थानीय तैराक , गोताखोर आदि की व्यवस्था जरूरी है। मुख्यमंत्री द्वारा नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति के तहत पूजा पंडालो में जागरूक किया जाएगा। किसी भी घटना के होने पर पुलिस प्रशासन को तुरंत अवगत कराए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, सभासद विजय कुमार, दीपक कुमार, बच्चा कन्नौजिया, ग्राम प्रधान रामकृपाल, सुभाष सिंह, गोविंद प्रसाद इत्यादि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार