गोंडा: जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क देखने को मिला है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये तीनों मृतक मजदूर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनकापुर की तरफ से गोंडा मुख्यालय आ रहे थे। कि अचानक कमल पेट्रोल पम्प के पास एक चार पहिया वाहन की चपेट आ गए औऱ मौत हो गई है। ये तीनों मृतक 42 वर्षीय छेदी उर्फ अशोक कुमार, 25 वर्षीय राघवेंद्र कुमार और 32 वर्षीय सुबोध प्रताप की मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। मृतक व्यक्तियों के शव को कब्जे में लेकर नगर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधि कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सद्भावना चौकी के पास तीन लोग मोटरसाइकिल से मनकापुर से आ रहे थे गोंडा कस्बे की तरफ एक अज्ञात चार पहिया वाहन से चोट लगी और 3 लोग मौके पर गिर गए थे मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई थी। एक घायल था उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मृत्यु हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है परिजन आ रहे हैं। शव कब्जे में लेकर के पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं कि किस वाहन से कैसे टक्कर लगी है जो भी इसमें विधि करवाई है की जा रही है। तीनों जो मोटरसाइकिल पर था सवार थे तीनों की मौत हो गई है यह सभी मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बताए जा रहे है और यह कहीं पर मजदूरी का काम करते थे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी