दुद्धी (रवि सिंह) -दुद्धी कस्बा स्थित पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में गुरुवार की दोपहर 2.30 बजे भाजपा की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।इस बैठक की मुख्यातिथि काशी क्षेत्र एसटी मोर्चा की शारदा खरवार व प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि, उपस्थित रहे ,कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,कार्यक्रम का संचालन सभासद मोनू सिंह के द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह के द्वारा की गई, वोटर महाचेतना अभियान के तहत सभी दुद्धी मंडल सहित जिले के पदाधिकारी के साथ बैठक कर आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी वही मतदाताओं के नाम बढ़ाने एवं विलोपन सहित संशोधन करने को लेकर बातें मुख्य अतिथि के द्वारा बैठक में बताई गई, वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने की बात भी कही गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन,मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,रामेश्वर राय,मोनू सिंह धीरज जायसवाल, दुर्गावती देवी,कलावती देवी, शिवशंकर गुप्ता, अजय सिंह,विशाल चौरसिया, दीपक शाह,पंकज अग्रहरि, राजन अग्रहरि,राजेश कुशवाहा, रूप नराययन, अरुण साहनी,पीयूष कसेरा,रवि सिंह,विनोद जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार