सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब हरैइयाखाड़ी जल अवरोधक की मरम्मत के लिए बोल्डर ले जाए जा रहे थे।बताया जा रहा है कि बोल्डर से लदी ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 15 वर्षीय हृदया कुमारी और 55 वर्षीय कलावती देवी घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
