दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह) -दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के रसोईयों ने शनिवार को दुद्धी क्रिकेट मैदान पर हुंकार भरी। अपने बकाए मानदेय सहित अन्य मुद्दों को लेकर जमकर भड़ास निकाली। रसोईयां संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उषा गुप्ता ने कहा कि सरकार एक तरफ मिशन शक्ति तथा नारी सम्मान की बात करती हैं लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोईयों को सम्मानजनक वेतन नही दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी दहशरे जैसे त्यौहार में भी हमलोगों का मानदेय नहीं मिला और अब दीपावली नजदीक हैं लेकिन अभी तक हम लोगों का अक्टूबर माह तक 4 महीने का मानदेय नहीं दिया गया हैं। उन्होंने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ ब्लॉक मुख्यालय पर आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम किया जा रहा हैं तो दूसरी तरफ हमलोग अपनी मांगो को लेकर रामलीला मैदान पर बैठे हैं। अध्यक्ष उषा गुप्ता ने कहा कि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जायेगा।
रसोईयां संघ के संयोजक तैयब अंसारी ने रसोईयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रसोईयों की लड़ाई लम्बी हैं, लगातार मांग के बाद भी सरकार इनके साथ भेदभाव कर रही हैं और काम का उचित दाम नहीं दिया जा रहा हैं उन्होंने कहा की वास्तविक में नारी सम्मान तब होगा ज़ब इन लोगो को सम्मानजनक वेतन दिया जायेगा। वही गीता रसोईया ने कहा कि हम सबको काम का दाम मिलना चाहिए विगत चार महीना से किए गए कार्य का वेतन भी नहीं मिला है जिससे हम सब समस्याओं से जूझ रहे हैं।
इस मौके पर मिना, गीता, चिंता, फूलमत, लीलावती, शांति,सुशीला, हुलसी, मालती, राजकुमारी, बसंती सहित काफ़ी संख्या में रसोईयां मौजूद रहीं।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार