दुद्धी(रवि सिंह) -कृपाओं की माता चर्च (तीर्थस्थल) रेलवे स्टेशन रोड दुद्धी में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली पर्व, दिनांक 27, 28 को तथा आध्यात्मिक सत्संग व 29 नवंबर दिन रविवार को भव्य शोभा यात्रा जूलूस, श्रद्धेय फादर टाइटस लाबो जी के अगुवाई में समपन्न हुआ। आध्यात्मिक सत्संग, साधना का संचालन श्रद्धेय फादर जार्ज एवं फादर जोसेफ संग्यानाथन के द्वारा किया गया।
कृपाओं की माता चर्च, दुद्धी, रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लिए प्रान्तीय तीर्थस्थल घोषित है जो माँ मरियम को समर्पित है। यहाँ पर विभिन्न स्थानों से लोग आकर माता मरियम का दर्शन करते हैं। और माँ मरियम अपने सभी भक्तों की मन्नतें पूरी करती है, यह खीस्तीय समुदाय का आस्था और विश्वास है।
अपराहन 2:00 बजे कृपाओं की माता को पालकी में सजाकर
शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 1000 तीर्थयात्रियों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा ‘कृपाओं की माता चर्च’ स्टेशन रोड दुद्धी से, कलकली बहरा रामनगर, बस स्टेशन व बढ़नीनाला होते हुए वापस ‘कृपाओं की माता चर्च में आकर समाप्त हुई। तदुपरान्त मुख्य अनुष्ठाता इलाहाबाद धर्मप्रान्त के नव अभिषिक्त अतिमाननीय डा० लूईस मसकरेन्हस के द्वारा इस सभा में उपस्थित पुरोहित गणों के साथ पवित्र समारोही पूजा समारोह सम्पन्न किया गया। इस शोभा यात्रा की सुरक्षा हेतु क्षेत्रीय प्रशासन का सहयोग अति सराहनीय रहा।
इस तीर्थ स्थान में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों की मनोकामना कृपाओं की माता आवश्य पूरा करेगी। इस प्रकार सोलहवां तीर्थयात्रा समारोह बड़े ही श्रद्धा, भक्ति व शान्ति के साथ पूजन समारोह सम्पन्न हुआ।
यह एक वार्षिक दिवस है तथा यहाँ प्रत्येक बुद्धवार को माँ मरियम के आदर में श्रद्धालु भक्तगण इस चर्च में पूजा आराधना करते हैं। कार्यक्रम के अन्त में फादर टाइटस लाबो ने प्रशासन, पत्रकार बन्धुओं, शुभचिन्तकों एवं सभी तीर्थयात्रियों का आभार प्रगट किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मनोज मिन्ज, रंजीत मिन्ज व प्रदीप रहे । कृपाओं की माता चर्च, दुद्धी के पल्लीपुरोहित श्रद्धेय फा० टाइटस लाबो के साथ इलाहाबाद धर्मप्रान्त के नव अभिषिक्त अतिमाननीय डा० लूईस मसकरेन्हस जी, फा० वलेरियन डिसूजा, फादर रेमण्ड डिसूजा, फा० जेकब बोना, फा० विन्सेन्ट, फा० सुनील, फा० बप्टिष्ट, फा० अल्बट लोबो, फादर जार्ज एवं फादर जोसेफ संग्यानाथन अन्य फादरगण एवं धर्मबहनें, अनूप मसीह, पवन मसीह, सीरिल, सौरभ कुमार, सौरव जैसवार, अनिता, अमला, मोनिका, नीलकमल, वर्षा तथा सभी पल्लीवासी और नगर अध्यक्ष श्री कमलेश मोहन जी व अधिवक्ता राहुल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास