दुद्धी:(रवि सिंह) स्थानीय ब्लॉक सभागार कक्ष में आज दिन सोमवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में सभी ग्राम प्रधानों ने धूमा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राम प्रसाद को शौचालय घोटाले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजे जाने की कड़ी निंदा की और पुलिस पर जबरिया गिरफ्तार करने का आरोप लगाया ,साथ ही साथ ग्राम प्रधान के ऊपर किए गए कार्यवाही की कड़ी निंदा किया,प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि शौचालय घोटाले मामले को लेकर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा त्रिस्तरीय जांच कमेटी टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा शौचालय की भौतिक सत्यापन व स्थलीय जांच कर रिपोर्ट प्रेषित की गई थी, जिलाधिकारी ने जाँच उपरांत ग्राम प्रधान को शौचालय घोटाले मामले में गठित टीम द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर संतुष्ट होकर ग्राम प्रधान को दोषमुक्त पाया था। फिर उसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ व्यक्तियो के द्वारा तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर प्रधान के ऊपर पुलिस द्वारा उत्पीडात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है ।जो गलत है प्रधान संघ के अध्यक्ष सहित सभी प्रधानों ने ग्राम प्रधान धूमा की जल्द से जल्द रिहाई
करने की मांग किया है।इस दौरान नकछेदी यादव ,अनारकली देवी ,लीलावती देवी, जगत नारायण सुरेश चंद्र भारती, गूंजा देवी ,संजय कुमार ,अब्दुल्लाह अंसारी सरजू यादव ,ज्वाला प्रसाद, दिनेश यादव, सुभाष कुमार ,शारद पनिका ,प्रतिनिधि अभय कुमार ,बृजेश कुमार, सुरेंद्र पासवान, बविता , जय बाबू, बृजेश कुमार कुशवाहा,भोला यादव, सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त