सोनभद्र। जिले की पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता मिली है। एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार को DCM ट्रक के साथ आज गिरफ्तार किया है। ट्रक में 300 पेटी में 2700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित लागत बाजार में करीब 30 लाख रूपये बताई गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस के निर्देश में अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस/आबकारी विभाग व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम ने शराब तस्करी पर अनवरत प्रहार करते हुए अपने मारक आसूचना संजाल एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से रात में करीब 02.30 बजे मुखबिरी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने सर्च अभियान के क्रम में मारकुण्डी में बीर लोरिक पत्थर के पास घेराबंदी कर एक DCM ट्रक संख्या HR69B0060 में सूती कतरनों की बोरियों की छल्ली की ओट में छिपाकर रखी गयी 300 पेटी में 2700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसके अलावा MC Dowells No. 1. For Sale in Punjab only (शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये) मय फर्जी दस्तावेज (कॉटन बिल्टी/रशीद) बरामद कर DCM ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 650/23 अन्तर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 419, 420, 467, 468, 471 IPC का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
चालक ने दी यह जानकारी
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बीर लोरिक पत्थर के पास पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस ने पूछ-ताछ की तो उसने बताया कि वास्तव में मेरे पास से सूती कतरन की जो रसीद एवं बिल्टी है उसे चेकिंग के समय धोखा देने के लिए फर्जी बनवाया गया है। मैकडॉवेल नंबर-1 अंग्रेजी शराब जो पंजाब राज्य में विक्री हेतु वैध है, उसे वर्तमान समय में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऊंचे दाम पर बेचने हेतु मेरे वाहन स्वामी ने ही 04 नवंबर 2023 को ट्रक में लोड करके अम्बाला (पंजाब) से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर एवं मध्यप्रदेश के सीधी ले जाने हेतु दिया है। इसके लिए मुझे मजदूरी के अतिरिक्त माल को सही सलामत पहुँचाने पर इनाम के तौर अधिक पैसे देता हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 15 हजार रूपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
एएसपी ने दी यह बड़ी जानकारी
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार