बदायूं। जिले के जफरी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को देर रात खड़े कंटेनर में रोडवेज बस जा टकराई हादसे मेंबस ड्राइवर की मौत हो गई। उसमें सवार सवारियां सुरक्षित है। एक दो सवारियों को गुम चोट आई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर पर ड्राइवर के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। बता दे हादसा जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर हुआ है। बदायूं डिपो की बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उस्मानपुर गांव के पास रोड पर अचानक गोवंशीय पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस हाईवे पर लहराते हुए खड़े कंटेनर वाहन से जा टकराई। हादसे में बस में सवार सवारियां बाल बाल बच गई। जबकि ड्राइवर की मौत हो गई वहीं गौवंशीय पशु की बस की चपेट में आने से मौत हो गई । मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार