बच्चों के जीवित होने कि आस, घर में बनाई कब्र, 6 दिन बाद खोली जाएगी कब्र

Share

 

मुरादाबाद। तकनीकी युग में अंधविश्वास का ऐसा खेल जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे। मुरादाबाद में सांप के काटने से हुई नव युवक की मौत का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक पिछले 6 दिन से घर मे बनाई गई कब्र में दफन है और आगे 6 दिन और दफन रहेगा। दरअसल मामला मुरादाबाद जनपद के कुन्दरकी थाना इलाके के ऊँचाकानी गांव का है। जहां के रहने वाले वरुण पुत्र बब्लू ठाकुर को बीते गुरुवार को घर में सोते समय सांप ने उसके कान में काट लिया था सांप को देखकर 14 साल का युवक चीखने लगा। जिसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग भी जाग गए थे और उसे अनानं फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों द्वारा उसे निजी अस्पतालों में भी दिखाया गया था। लेकिन सभी ने उसे मृत घोषित कर घर ले जाने को कहा था। लेकिन परिजनों का मन नहीं माना तो उन्होंने कुछ सपेरे से संपर्क साधा सपेरे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने अंधविश्वास का खेल शुरू किया कहा जा रहा है सपेरो ने घरवालों को 12 दिन में बच्चों के ठीक होने का आश्वासन दिया और घर के अंदर ही एक गड्ढा खुदवाकर उसे उसमें दफना दिया। लोगों के अनुसार दो दिन तक सपेरे ने घर के अंदर तंत्र विद्या की और उसके बाद वह उसे 12 दिन पूरे हो जाने के बाद निकालने की बात कहते हुए चले गए। फिलहाल बच्चा घर के अंदर 6 दिन से कब्र में बंद है। आगे और 6 दिन बंद रहेगा फिलहाल बच्चों के परिवार और गांव का कोई भी व्यक्ति इस पूरे मामले में बोलने से बच रहे हैं। यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इस मामले को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ अंधविश्वास बता रहे हैं। कोई भी कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों की विरोध पर पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *