(रवि कुमार सिंह)
दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गावों में दो युवकों ने किन्ही कारणों से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे सोकर उठे ,परिजनों ने तत्काल दोनों युवकों को बारी बारी से अस्पताल लेकर भागे जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया| पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है|

बताया गया कि बीड़र गांव के निवासी 27 वर्षीय आदित्य चौरसिया पुत्र रामेश्वर चौरसिया बीती रात्रि को अपने घर में पंखे के हुक में फंदा बना कर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई ,परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे सुबह सोकर उठे। वही दूसरी तरफ कटौली गांव के 38 वर्षीय पेशे से मजदूर कमलेश कुमार पुत्र राम लाल ने भी घर मे पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली । पुलिस दोनो मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया ,वही घटना की जांच में जुट गई है | कमलेश के आत्मा हत्या के कदम उठाने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है ,वहींआदित्य ने किन कारणों से फांसी लगाई यह पता नहीं चल सका है |
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार