सोनभद्र :(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी) -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजीव कटियार के निर्देशन में आज शनिवार को सुबह 05.35 बजे थाना रायपुर पुलिस की टीम द्वारा डोरिया चौराहा के पास से गांजा तस्कर श्रवण यादव पुत्र शिवमूरत यादव निवासी सलेमपुर गोपाल थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 23 वर्ष के पास से एक बोरी में 05 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-108/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं बुधवार की सुबह 06.10 पर दूबेपुर तिराहा के पास से एक नफर अभियुक्त अमरनाथ यादव पुत्र जग्गा यादव निवासी चकमोकरी बरेजपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 26 वर्ष के पास से एक बोरी में 04 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-109/2023 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक