सोनभद्र :(रवि सिंह) -विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर आए दिन दुर्घटना हो रही है ठीक आज रात्रि लगभग 2.30 बजे टाटा जमशेदपुर से लोहे का गाटर ले जा रही ट्रक संख्या CG 15 EB 0955 जो चुनार के लिए जा रही थी , ट्रक विन्ढमगंज थाना के घिवही रेलवे गेट नंबर 50 पार करने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गई, जिस पर सवार चालक व खलासी बाल बाल बच गए, आपको बता दे कि घिवही निवासी देवबंश यादव के मकान के सामने आए दिन घटना दुर्घटना सड़क किनारे बने बड़े गड्ढे के कारण होती रहती है। अभी तक एक पिकअप ,बोलेरो और स्टील रॉड से भरा हुआ 18 चक्का ट्रक और आज लोहे गटर से लदा हुआ दस चक्का ट्रक पलट गई ,लोगो ने बताया कि रेलवे विभाग के लापरवाही के कारण यह घटना हो रही है। गनीमत रही है, कि अभी तक दुर्घटना में कोई मानवी हताहत नहीं हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 3, 2026दुद्धी में 5 वर्षीय दिव्यांग बच्ची ने खेलते हुए थिनर पी लिया, परिजनों में हड़कंप
Breaking_NewsApril 3, 2026नीट/एमबीबीएस एडमिशन के नाम पर 22 लाख की ठगी, तीन शातिर गिरफ्तार
सम्पादकीयApril 3, 2026नोडल की छापेमारी में दो सील सहित कई क्लिनिक संचालकों को थमाया नोटिस
उत्तर प्रदेशApril 3, 2026टीसीडी ग्राउंड में बिखरी गिट्टी-बालू से खिलाड़ी घायल, हटाने की उठी मांग