(मनीष कुमार )
विन्ढमगंज सोनभद्र/स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही के बैरियाखाड टोला पर घर के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर में से बैटरी चोर चोरी करके ले गए।
बैरियाखाड टोला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि हमारे दरवाजे कुछ दिन पहले से ही ट्रैक्टर खड़ा है और आज रात्रि को हम लोग अपने घर के अंदर सोए थे और किसी तरह की आवाज नहीं आई और हम लोग जान नहीं पाए और हमारे ट्रैक्टर से बैटरी अज्ञात चोरों ने चोरी करके ले गए और आए दिन ऐसी घटना विन्ढमगंज क्षेत्र में घटती जा रही है। और हमारा ट्रैक्टर नंबर UP 64 A Q 5573 है और इस ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई है इसकी सूचना हम लोग विन्ढमगंज थाने को देने के लिए जा रहे हैं
और पहले से ही कई प्रार्थना पत्र विन्ढमगंज थाने पर ट्रैक्टर के बैटरी चोरी के संबंध में कई गांव से प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन अभी तक इस बैटरी चोरी करने वाली चोर को प्रशासन के हाथ नहीं लगा है। और विन्ढमगंज थाना प्रभारी बैटरी चोर को तलाश रही है लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आया है। और कार्रवाई में प्रशासन जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त