सोनभद्र :(गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे)-पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा बुधवार को चन्दूबहरा तिराहे के पास से अभियुक्त मंगलेश अगरिया उर्फ बसंतलाल पुत्र रामजियावन अगरिया निवासी चन्दूबहरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष के कब्जे से 01 अदद बंदूक SBML 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-02/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी इसी क्रम में खजूरा तिराहे के पास से अभियुक्त बबुआ राम पुत्र स्व0 झग्गर साह निवासी मेड़रदह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष के कब्जे से 01 अदद दूसरे की लाइसेंसी बंदूक SBML 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-03/2024 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार