सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना अनपरा पुलिस को मुखबिर की सूचना पर शिकार करने जा रहे अभियुक्त दुर्गा प्रसाद उर्फ दरोगा खरवार पुत्र रामधनी निवासी खजुरा थाना अनपरा के कब्जे से 01 बंदूक SBML 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-05/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में मिर्चाधुरी तिराहे के पास से शिकार करने जा रहे अभियुक्त पन्नालाल अगरिया पुत्र रामकिशुन निवासी चन्दूबहरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 बंदूक SBML 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गय। उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-06/2024 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर