अनपरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को कुल 03 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में आज थाना अनपरा पुलिस ने 02 नफर अभियुक्तगण रिजवान अंसारी पुत्र इकराम अंसारी, निवासी ग्राम अनपरा गांव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, साहिल पुत्र हसरत, निवासी डीहबाबा परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किलो 800 ग्राम व 01 किलो 500 ग्राम (कुल 03 किलो 300 ग्राम) अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 07/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *