AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । कानून व्यवस्था को लेकर एक सख्त और अलग तस्वीर सामने आई, जहां इस बार बुलडोजर किसी माफिया के ठिकाने पर नहीं, बल्कि सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर गरजा।

तेज आवाज और फूहड़ गानों से आम लोगों को परेशान करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अनोखा अभियान चलाया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा के पास चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने उन वाहनों को चिन्हित किया, जिनमें अवैध रूप से बाहर लाउडस्पीकर लगाकर तेज ध्वनि में गाने बजाए जा रहे थे। इसके बाद मौके पर बुलडोजर बुलाकर इन लाउडस्पीकरों को तोड़ दिया गया।

यह कार्रवाई प्रदेश में पहली बार इस तरह से की गई मानी जा रही है, जिसने साफ संकेत दिया कि अब सड़क पर नियम तोड़ने वालों के लिए कोई राहत नहीं है।अभियान के दौरान एएसपी अनिल कुमार और सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने साफ किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि तेज ध्वनि न केवल आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। वहीं सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से बुजुर्गों और बीमार लोगों को दिक्कत होती है और फूहड़ गानों से सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है। तेज आवाज के कारण सड़क पर चलने वाले लोगों का ध्यान भटकता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।योगी फोर्स की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कानून सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क पर भी सख्ती के साथ लागू होगा और नियम तोड़ने वालों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
