रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को दुर्गापुर एवं मुगलसराय के बीच मैच क्रिकेट मैच खेला गया।
मैच की जानकारी देते हुए अध्यक्ष जबी खान ने बताया कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दुर्गापुर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 256 रन बनाये। जिसमे अंकित ने नाबाद 73 रन की पारी खेली।शैलेश ने 50 रन तथा विश्वजीत ने 47 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के खिलाड़ी ज्ञान्स ने 3 विकेट तथा अरमान और योगेश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए मुगलसराय की टीम ने 18.5 ओवर में 10 खोकर 221 रन पर ही सिमट गई। जिसमें सुभम ने शानदार 136 रन की पारी खेली,बनाये,अश्विन ने 33 रन,अरमान ने 17 रन बनाये।
इस तरह से दुर्गापुर की टीम ने मुगलसराय की टीम को 35 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई।दुर्गापुर के अंकित को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।बुधवार को दुर्गापुर और सिंगरौली के बीच सेमी फाइनल की जंग होगी।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक