डाला: 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण में उनकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को डाला नगर में भव्य रूप से मनाने के लिए स्थानीय नगर के रामलीला मैदान प्रांगण में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की अगुवाई में जोगेंद्र सिंह पटेल उर्फ गुड्डू पटेल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें 22 जनवरी को नगर में होने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर चर्चा की गई जोगेंद्र सिंह पटेल ने बताया की रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ व डाला नगर में भव्य श्री राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी उसके बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा इस अवसर पर हनुमान सिंह, सुधीर सिंह,दिनेश जैन,मुकेश जैन, राकेश जायसवाल,मनोज चौरसिया,अंशु पटेल,राकेश राय,गोविंद भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त