सोनभद्र (गिरीश तिवारी, अरविंद दुबे) -जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में आज रविवार को थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रमोद पनिका पुत्र राममिलन पनिका, निवासी वार्ड नं0- 08 डिबुलगंज को दुल्लापाथर बार्डर के पास से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरे अभियुक्त दीपक भारती पुत्र संतोष भारती, निवासी डिबुलगंज मस्जिद के नीचे वार्ड नं0- 08 डिबुलगंज को बिछड़ी लट्टा घाट के पास से 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया (कुल 02 किलो 900 ग्राम) उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 28/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 29/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय भेज दिया गया ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रामसिंह यादव,उ0नि0 अवधेश सिंह यादव हे0 का0 रविशंकर बिन्द,का0 राजू कुमार,का0 अजीत कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार