सहारनपुर। जिले में पिता-पुत्र के बीच पूर्व से ही चल रहे सम्पत्ति विवाद मे बडे बेटे ने अपने पिता को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सहारनपुर के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि थाना क्षेत्र नानौता क्षेत्र के गांव गुडम्ब में कल रात्रि में पिता-पुत्र के बीच पूर्व से ही चल रहे सम्पत्ति विवाद मे बडे पुत्र हुकम ने अपने पिता रुपचन्द को डंडा से मारकर घायल कर दिया, जिससे पिता की मृत्यु हो गयी। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के दुसरे पुत्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मृतक के आरोपी बडे पुत्र हुकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास