रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र: तहसील परिसर में सोमवार को विधान सभा मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाजपा द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता उपस्थित रहे। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस, सपा , बसपा व अपना दल सहित अन्य पार्टियों के 129 कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सभी को अंगवस्त्र व माला भेट कर भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया ।इस दौरान बसपा के दर्जा प्राप्त मंत्री एवं बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सुभाष खरवार ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बर्फी लाल,सपा के अशोक यादव हरिकेश्वर गोंड़, राजू सिंह गौड़ ,श्रीराम यादव एड राकेश कुमार मनोज पाल संजय पनिका ,लक्ष्मण धइकार कांग्रेस के जिला सचिव ज्ञानू महाराज अपना दल से बृजेश कुशवाहा कृपा शंकर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार ,सुरेश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता लगभग 70 ग्राम प्रधान ,बीडीसी सदस्य शामिल रहे।जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई राजनीतिक दलों से विभिन्न जाति समुदाय के लोगो ने भाजपा का दामन थामा है उन सभी का स्वागत है। उन सभी को योग्यता के आधार पर पदाधिकारी बनाएंगे और पूरा सम्मान किया जायेगा।119 लोगो ने आज सदस्यता ग्रहण किया है।कार्यक्रम के संयोजक सोना बच्चा अग्रहरि रहे। इस दौरान कमलेश मोहन, राजन चौधरी दिलीप पांडे , मनोज सिंह, सुमित सोनी मनीष जायसवाल मोनू सिंह पीयूष कसेरा,जीत सिंह खरवार ,रवि सिंह,संजू तिवारी,मीरा सिंह शीला मरावी सुषमा सिंह गौड़,राकेश केसरी,दीवान सिंह गोड,रामनिवास तोमर आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही बघाडू ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने नंदलाल गुप्ता ने ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी सहित दर्जनों मुस्लिम समुदाय व अन्य पार्टियों के लोगो को भाजपा ज्वाइन करने के उपरांत अंगवस्त्र व भाजपा का माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त