दुद्धी/सोनभद: तहसील क्षेत्र के क्षेत्रीय गांव सहित दुद्धी कस्बा के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं निजी घरों व मंदिर, स्थानों पर बसंत पंचमी के दिन आज मां सरस्वती की मूर्ति प्रतिमा, विभिन्न स्थानों पर बड़े ही विधि विधान से पूजा पाठ भक्ति भाव माहौल में मां वीणा वादिनी, ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती की मूर्ति जगहा जगहा स्थापित कर धूमधाम से पूजी गई।आज सुबह से ही विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चे व छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिला ,जहां कड़ाके की ठंड के होने के बाद भी सुबह से ही स्नान ध्यान कर मां सरस्वती के उपासक शिक्षार्थी विद्यार्थी पूजा की तैयारी में लगे हुए रहे ।सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी में रवींद्र शुक्ला पुरोहित के द्वारा पूजा पाठ कार्यक्रम संपादित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवारजन के साथ विधिवत पूजा पाठ किया,पूजा उपरांत सभी बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। वही रामनगर अरुणोदय जौहरी के मकान में भी बच्चों ने मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया ।साथ ही साथ दुद्धी क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना भक्तों के द्वारा की गई, पूजा के उपरांत सभी भक्तों ने मां सरस्वती से ,ज्ञान ,बुद्धि, ओजस तेजस्वी, व अपने जीवहा पर सदैव मां सरस्वती के वास करने एवं अपने परिवार जनों सहित लोक मंगल की कामना किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
