रवि सिंह
- भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर ली भाजपा की सदस्यता —सुभाष खरवार व ज्ञानू महाराज
- आगामी लोकसभा व विधान सभा के उप चुनाव में कराएंगे वोट — अब्दुल्ला अंसारी
दुद्धी/ सोनभद्र: तहसील परिसर में सोमवार को विधान सभा मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाजपा द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता उपस्थित रहे। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस, सपा , बसपा व अपना दल सहित अन्य पार्टियों के 129 कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सभी को अंगवस्त्र व माला भेट कर भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया ।इस दौरान
बसपा के दर्जा प्राप्त मंत्री एवं बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सुभाष खरवार ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बर्फी लाल,सपा के अशोक यादव हरिकेश्वर गोंड़, राजू सिंह गौड़ ,श्रीराम यादव एड राकेश कुमार मनोज पाल संजय पनिका ,लक्ष्मण धइकार कांग्रेस के जिला सचिव ज्ञानू महाराज अपना दल से बृजेश कुशवाहा कृपा शंकर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार ,सुरेश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता लगभग 70 ग्राम प्रधान ,बीडीसी सदस्य शामिल रहे।जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई राजनीतिक दलों से विभिन्न जाति समुदाय के लोगो ने भाजपा का दामन थामा है उन सभी का स्वागत है। उन सभी को योग्यता के आधार पर पदाधिकारी बनाएंगे और पूरा सम्मान किया जायेगा।119 लोगो ने आज सदस्यता ग्रहण किया है।कार्यक्रम के संयोजक सोना बच्चा अग्रहरि रहे। इस दौरान कमलेश मोहन, राजन चौधरी दिलीप पांडे , मनोज सिंह, सुमित सोनी मनीष जायसवाल मोनू सिंह पीयूष कसेरा,जीत सिंह खरवार ,रवि सिंह,संजू तिवारी,मीरा सिंह शीला मरावी सुषमा सिंह गौड़,राकेश केसरी,दीवान सिंह गोड,रामनिवास तोमर आदि उपस्थित रहे।
दर्जनों मुस्लिमो ने ली भाजपा की सदस्यता
दुद्धी/ बघाडू ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने नंदलाल गुप्ता ने ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी सहित दर्जनों मुस्लिम समुदाय व अन्य पार्टियों के लोगो को भाजपा ज्वाइन करने के उपरांत अंगवस्त्र व भाजपा का माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयDecember 29, 2025राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने दिनेश अग्रहरि को किया सम्मानित
सम्पादकीयDecember 29, 2025क्षेत्र पंचायत बैठक में गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा
सम्पादकीयDecember 29, 2025मलेरिया ड्रग प्रोटोकॉल एवं एमएमडीपी पर द्विदिवसीय गोष्ठी आयोजित
सम्पादकीयDecember 29, 2025मतदाता सूची से 500 ग्रामीणों के नाम गायब, ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से की नाम जोड़ने की मांग