सोनभद्र। विधानसभा घोरावल जिला पंचायत राजपुर के बहुआर गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता,नशा मुक्ति अभियान व वृद्ध जनों को कमल वितरण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कांग्रेस नेता विवेक सिंह पटेल जी, विशिष्ट अतिथि शिवराम पटेल उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रमेश पटेल जी कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल जी कार्यक्रम संयोजक यूथ कांग्रेस आउटरिच सेल प्रदेश सचिव विनय सिंह गौड़ जी साथ में युवा नेता आशीष कश्यप जी के सौजन्य से कार्यक्रम संपन्न किया गया।

मुख्य अतिथि युवा नेता कांग्रेस पार्टी के विवेक सिंह पटेल ने कहा कि गांव में लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया जिससे कि आने वाली पीढ़ी में शिक्षा की व्यवस्था शिक्षा के प्रति जागरूकता बन रहे और समाज हितों में सदैव कार्य करने के लिए हम सभी नौजवान युवा साथी कार्यरत प्रबंधक श्री रमेश पटेल व यूथ कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज की सेवा के लिए हम सभी कटिबंध हैं और सोनभद्र के गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करके उनके बेहतर भविष्य बनाने के लिए हम सभी लोग सेवा निष्ठा भावना से कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनय गौड़ व युवा नेता आशीष कश्यप ने कहां की हम सब के लोकप्रिय नेता विवेक सिंह पटेल ने जो महिम नशा मुक्ति, शिक्षा के प्रति जागरूकता व लोगों के लिए सेवा भावना कार्य किया जा रहा है वह आगे भी हम सब लोग करते रहेंगे। पेपर मौके पर नंदलाल हीरावती मुरली प्रतिमा राम शांति बनारसी शीला दुलारी मंजू दुर्गावती तुलसी महेंद्र भुनेश्वर को कंबल वितरण किया गया और इतिहास लोग बहुआर गांव के माताएं बड़े बुजुर्ग एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे!

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान