संवाददाता–संजय सिंह
चुर्क/राबर्टसगंज- विकास खंड अंतर्गत चुर्क न्यायपंचायत क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रौप में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह एवं राबर्ट्सगंज विकास खंड की एआरपी हृदयेश सिंह, घनश्याम सिंह तथा कम्पोजिट विद्यालय रौप की प्रधानाचार्या मीना भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित करके आरंभ किया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथि स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया।
छात्राओं द्वारा राम आऐंगे , घूमर डांस, और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
एआरपी हृदयेश सिंह ने कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन पशु के समान है। आज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में बेमिसाल परिवर्तन हो रहा है यह हमारे शिक्षकों के अथक परिश्रम से ही संभव हो रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा जिला कहा जाने वाला जनपद सोनभद्र आज निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने में उच्च शिखर पर होकर जिले को सम्मान दिलाने में शिक्षक अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील किया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना भारती ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग से हम शिक्षक बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने में सफल हो रहे हैं। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो को पुरस्कृत किया गया इस दौरान मीना भारती, अर्चना,रेणु सिंह,दिव्या सिंह, नीतू,रीता जायसवाल, किरण सिंह Arp घनश्याम सिंह, हृदयेश सिंह, आशा भारती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सहायक दिव्या सिंह ने किया कार्यक्रम के अंत में कंपोजिट विद्यालय रौप की प्रधानाचार्या मीना भारती ने सभी अध्यापकों अभिभावकों एवं सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार