(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक आप० व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस, द्वारा स्वीपर बस्ती को जाने वाली तिराहा पर चेकिंग किया जा रहा था कि मूरलीधर के मकान के पास स्वीपर बस्ती गली वार्ड न0 1 कस्बा दुद्धी के पास 01 नफर संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व० निर्मल साव निवासी ग्राम सलैया थाना रंका जिला गढवा झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष को सोमवार को 17.10 बजे 6 किलो 210 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वादी उ0नि0 राम अवध यादव कस्बा प्रभारी कस्बा दुद्धी के लिखित फर्द के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 40/2024 धारा 8/20 NDPS Act – बनाम संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व० निर्मल साव निवासी ग्राम सलेया थाना रंका जिला गढवा झारखण्ड का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण किया गया। अभियुक्त ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि मेरे पास नाजायज गाजा है,पकडे जाने के डर से भागना चाहा लेकिन पकड़ा गया |पुलिस ने बताया कि अभियुक्त संजय कुमार गुप्ता को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार