(रिपोर्ट संजय सिंह )
सोनभद्र। सदर ब्लाक के ग्राम सभा कूरा मुसही के ग्राम सचिवालय में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा पोषण पखवाड़ा 9 मार्च से 23 मार्च तक चलाया जायेगा इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र वाल्मीकि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया इस कार्यक्रम में आई बारह गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित किया गया और छोटे बच्चो को खीर खिलाया गया बाल पोषण अभियान की रैली पुरे गांव में भ्रमण कर ग्राम सचिवालय में आकर समाप्त हो गई इस दौरान संजय जायसवाल पुर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, जितेंद्र वाल्मीकि प्रधान प्रतिनिधि कुरा राजीव सिंह डीपीओ, मनोज कुमार शुक्ला डीपीओ, मनोज दुबे ग्राम पंचायत अधिकारी, विरेन्द्र पाण्डेय डीपीएम पीरामल फाउंडेशन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक