(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में बभनी ,दुद्धी और नगरपंचायत के सभी कोटेदारों को विजन इंटेग्रा सेवा प्रदाता कंपनी के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विक्रेताओं को नई ई पाश मशीन और इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन चलाने की समस्त जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद सभी विक्रेताओं को ई पास मशीन और वेइंग मशीन भी जिलापूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला द्वारा दी गई।पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह द्वारा बताया गया कि अब किसी भी कार्ड धारक के साथ कोई भी कोटेदार घाटतौली नहीं कर पाएगा और जैसे ही ई पाश मशीन पर कार्ड धारक अपना अंगूठा लगाएगा मौके पर राशन तौल कर देना होगा।बिना राशन तौल के मशीन से राशन खारिज नहीं हो पाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान