सोनभद्र। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आज चोपन पुलिस द्वारा प्रातः सेवका मोड़ डाला के पास से राजेश कुमार पुत्र स्व0 जमुना प्रसाद निवासी सेक्टर सी मोड़ डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के पास से 20 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार