रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के कुंड पान गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से प्रहार कर जान से मार दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा घर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है। बभनी थाना क्षेत्र के कुंड पान गांव के विश्रामपुर टोला में हरि नारायण अपनी पत्नी प्रमिला उम्र 38 वर्ष को मामूली विवाद में उसके वस्त्र उतरवा कर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर जमकर मारपीट किया जिसकी वजह से उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानी लोगों के मुताबिक पति आए दिन अपनी पत्नी से विवाह करता रहता था कल देर रात दोनों में आपस में विवाद हुआ बात इतनी बड़ी की पति हरिनारायण ने पत्नी प्रमिला के कपड़े उतरवाकर लाठी डंडे से पीटना शुरू किया इसके बावजूद जब उसका मन नहीं भरा तो उसने कुल्हाड़ी से बाहर कर उसकी हत्या कर दी स्थानी लोगों के सूचना पर मौके पर सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल , थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएससी भेजकर आगे की जांच में जुट गई। वही मृतक के पिता ने बताया कि मेरे बेटी को दामाद ने जान से मार दिया। आये दिन दामाद बेटी को मारता पिटता था। दामाद ने वस्त्र उतरकर कर मेरी बेटी को मारापीटा जिससे उसकी जान चली गई। बेटी के चार बच्चे है। जिसमें दो बड़ी बेटियों का विवाह हो गया है और दो बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस मामले में दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि हरिनारायण उर्फ मुन्ना ने अपने पत्नी को किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट किया और लाठी डंडे से हमला कर जमकर उसकी पिटाई की जिसके बाद पत्नी उसकी घायल हो गई और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई शव का पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जारी है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त