
रवि सिंह
सोनभद्र। दुद्धी नगर स्टेशन से लगभग शाम 4:55 पर गुजर रही कोयल लदी मालगाड़ी के छठवें नंबर वैगन से धुआं उठा देख तत्काल रूप से सभी रेलकर्मी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंच गए व प्राइवेट पानी टैंकर से आग को बुझाने के प्रयास मे लग गए आपको बताते चले कि जीबीजीजी (म.प्र ) (अप)स्टेशन के लिए मालगाड़ी कोयला लोड कर झारखंड से बुधवार को आ रही थी। कि रास्ते में आते वक्त इंजन से छठे वैगन में अचानक आग लग गई थी ।जो कई स्टेशनों से होकर गुजरते हुए ,दुद्धी स्टेशन पर लगभग शाम 4:55 बजे पहुंची ,रेल कर्मियों के द्वारा वैगन से धुआं उठता देख तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी गई और अन्य सहयोगीयो के साथ आग पर काबू पाने के लिए घंटो प्रयास किया गया और उक्त वैगन में लगे आग को लगभग 8:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और कोयले में लगी आग को बुझाया गया। इस मौके पर शैलेश कुमार, ऐनक सिन्हा, ,निशांत प्रतीक( स्टेशन मास्टर )सुरेश साह,आर पटवारी ,राजीव कुमार यादव (प्वाइंट मैंन) पंकज सिंह आरपीएफ, सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार