सोनभद्र। रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली में स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सको की लापरवाही से एक 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया। निजी अस्पताल में हंगामा की सूचना पर पहुची पुलिस ने पीड़ित परिवारीजनों को समझाया और लिखित तहरीर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन शान्त हुए। वही परिजनों का कहना था कि उसके मरीज को पित्त की थैली में पथरी था जिसका ऑपरेशन सोमवार को हुआ , आज शाम को अचानक मरीज की तबियत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गयी। सोनभद्र के रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकछोर गांव निवासी लीलावती देवी पत्नी चुन्नीलाल 55 वर्ष जिनका बीते सोमवार को पीड़ित अपने मरीज को पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराया था, जिसके लिए हजारों रुपया अस्पताल संचालक द्वारा लिया गया और आज देर शाम डॉक्टरों ने मरीज को मृत्यु घोषित कर दिया। वही इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल संचालक के लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर के लापरवाही पर मुकदमा दर्ज करने व मुआवजा देने की बात करते हुए हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही से उसके मरीज की मौत हुई है, इसलिए अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय और मुआवजा अस्पताल संचालक द्वारा दिया जाय।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार