अपना दल एस प्रत्यासी ने किया नामांकन, कई मंत्री रहे शामिल

Share

अरविंद दुबे/ गिरीश तिवारी 

सोनभद्र। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024  हेतु आज राबर्ट्सगंज लोक सभा सुरक्षित सीट के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सपा अपनादल (s) व अन्य राजनीतिक पार्टियों के 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन को लेकर सुरक्षा के जिला प्रशासन द्वारा कड़ा इंतजाम किया गया था।  इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट दुद्धी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के अलावा पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। आपको बता दें कि रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सुरक्षित 80 से भाजपा व अपना दल (एस) के गठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को तीन मंत्री तीन विधायक, भजपा व अपना दल एस अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सुरक्षित 80 से भाजपा व अपना दल (एस) के गठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा आज नमांकन दाखिल किया गया। इस दौरान  भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व अपना दल एस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी रिंकी कोल के नामांकन मे मौजूद अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल, मंत्री दयाशंकर दयाल मंत्री संजीव गॉड सदर विधायक भूपेश चौबे घोरावल विधायक अनिल मौर्य लोकसभा जिला प्रभारी अमरेश पटेल राज्यसभा सांसद राम सकल अध्यक्ष रूबी प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा वह सैकड़ो गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा पार्टी कार्यालय से भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर कार्यकर्ता वह प्रत्याशी उम्मीदवार के साथ नामांकन किया गया। कैबिनेट मंत्री व अपना दल एस के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल से ब्राह्मण ठाकुर के बिगड़े बोल को लेकर प्रश्न किया गया तो गोल मटोल जवाब देते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में जय श्री राम के नारे लगाकर मैं बात को घुमा दिया गया वहीं इसी दौरान परिवारवाद पर उठे सवाल पर भी जनता के विकास वाली पार्टी भाजपा अपना दल पार्टी बढ़कर इधर-उधर के सवालों पर जवाब देते दिखे मंत्री विधायक व कार्यकर्ता। वही नामांकन सभा को संबोधित करते हुएभाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा 2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अन्य है मतदाता प्रत्याशी को नरेंद्र मोदी मानकर मतदान कर रहा है एक एक मत 2047 के विकसित भारत का संकल्प है। 80 लोकसभा और विधानसभा दुद्धि में  ऐतिहासिक विजय होगी लाखों वोट से प्रत्याशी जीतेंगे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *