सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोई के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपए बताई गई। पुलिस ने बताया कि एसओजी टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चार हेरोईन तस्कर को 102 ग्राम हेरोइन व बिक्री के 27 हजार 600 नगद राशि बरामद की है। आपको बता दे की लोक सभा चुनाव को लेकर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसी के क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ व शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निकट पर्वेक्षण व निर्देशन में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 19 मई शाम करीब 17.05 बजे, बरैला महादेव मंदिर के पास चार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन व बिक्री के 27600 रुपए बरामद किए है। उसके साथ ही इलेक्ट्रानिक तौल की मशीन भी बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण बंटी पुत्र अवधेश और राजा उर्फ राज पुत्र सत्यनारायण निवासी जैत हेरोइन बेंच रहा था। सभी के ऊपर 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक