सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को सोनभद्र पहुंचेंगे। जेपी नड्डा राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी श्रवण गोंड के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा से जुड़े लोग सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे, काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, इं रमेश पटेल जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी समेत अन्य नेता कड़ी धूप में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर स्टेज, टेंट आदि का कार्य कराने में जुटे रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 17, 2026जंगल में पेड़ से लटकता खोपड़ी का अवशेष मिला, लापता किशोर की पहचान से सनसनी
सम्पादकीयFebruary 17, 2026विनय कुमार गुप्ता ने लगाई हैट्रिक,तीसरी बार लेखपाल संघ अध्यक्ष निर्वाचित
सम्पादकीयFebruary 17, 2026जियो नेटवर्क पर आगजनी की कोशिश, 150 टावरों की सेवा प्रभावित,पुलिस जांच में जुटी
सम्पादकीयFebruary 17, 2026आईजी विंध्याचल रेंज ने पुलिस लाइन चुर्क में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक