रिपोर्ट रवि सिंह
(विढमगंज सोनभद्र )थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कनहर नदी में धोरपा गांव के उस पार नगवां गांव में सोमवार को कनहर नदी में उतराया हुआ एक वृद्धा महिला का शव मिलने से सनसनी हो गई। धोरपा प्रधान खुशिहाल यादव ने बताया कि मृतक सुकवरिया देवी उम्र लगभग 70 पत्नी लोरिक गोंड निवासी धोरपा की है महिला पति की मृत्यु के बाद अपने जीव कोपार्जन हेतु बकरी पालने का काम करती थी अपने घर से चार दिन पहले बकरी चराने गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी। रविवार की रात्रि धोरपा व नगवां गांव के बीच बहने वाली कनहर नदी में शव देख कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए। दुद्धी क्षेत्र में होने के कारण दुद्धी पुलिस ने सोमवार की तड़के सुबह शव को कड़ी मशक्कत कर नदी से निकाल कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान