गांजा बेचने वाले समुदाय विशेष के लोगो को पकड़वाया, तो लड़के की कर दी गई हत्या, निकाल ले गए आंख

Share

रिपोर्ट संजय सिंह

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिल्थरी नहर में आज सुबह 20 वर्षीय लड़के का शव मिलने के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस का लोगो ने जमकर विरोध किया और लडके के शव को उठाने से रोक दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि समुदाय विशेष के गांजा तस्कारों को पकड़वाने पर तस्कर परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस की शह पर घर में घुसकर लाठी डंडे से जमकर मारपीट किया गया और लडके की पीट पीट कर हत्या कर आंख निकाल लिया गया। मौके पर भारी फोर्स तैनात है लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिल्थरी नहर में आज सुबह 20 वर्षीय अरविंद चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान निवासी सिल्थरी गाँव चौकी चूर्क का शव नहर में मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर परिजनो व ग्रामीणों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पांच घंटे बीतने के बाद भी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को शव उठाने नहीं दिया गया है। गांव में भारी फोर्स तैनात किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चूर्क पुलिस द्वारा गांजा तस्कारों से पैसे लेने की शिकायत उच्च आधिकारियों से करने से नाराज दो दिन पहले ईमामन शाह , मो0 इसराइल दोनो गांजा तस्करों द्वारा एक दर्जन लोग लाठी डंडे से से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट किए जिसकी शिकायत चौकी पुलिस से किया गया तो चौकी प्रभारी द्वारा भी गाली गलौज करते हुए डंडे से मारा पीटा गया। वही आज सुबह मेरा बेटा बंधे पर नहाने गया तो दबंग इस्माइल और ईमामन द्वारा लड़के को लाठी डंडे से जमकर पीटा गया और उसका मौके पर हत्या कर दिया गया और उसका आंख निकाल लिया गया। हम लोगो को न्याय चाहिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हम लोग न्याय की गुहार लगाते हैं स्थानीय पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है।वही मामले पर मौके पर मौजूद एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि एक 22 वर्षीय लड़के का शव नहर में मिला है सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर मौजूद है। परिजनो का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा हत्या किया गया है शव को कब्जे में लेने की कोशिस की जा रही है परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही किया जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *