रिपोर्ट रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र )ब्लाक के गुलाल झरिया गांव में सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़़ चपकी द्वारा आज ग्राम पंचायत सचिवालय गुलालझरिया में ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव के अध्यक्षता में बृहद स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ, बीएचयू वाराणसी से आए चिकित्सकों के दल ने आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुना समझा और उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण किया तथा पास में स्थित कंपोजिट विद्यालय गुलाल झरिया में जाकर सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सफाई के बारे में विस्तार से बताया समझाया बच्चों ने भी बड़े ही उत्साह से डॉक्टर साहब के द्वारा बताई गई हर बातों को सुना एवं करतल ध्वनी के साथ चिकित्सकों की टीम को स्वागत किया।

चिकित्सकों के दल में प्रमुख रूप से चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ उमेश कुमार जायसवाल व महिला चिकित्सक डॉ संध्या सहित उनकी पूरी टीम ने सुबह 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक निःशुल्क सेवा प्रदान की, ग्रामीण महिलाओं पुरुषों ने नि:शुल्क उपचार व दवा प्राप्त कर चिकित्सकों एवं ग्राम प्रधान की प्रशंसा किया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार