रिपोर्ट अरविंद दुबे /संजय सिंह
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, सुनियोजित तरीके से व्यक्ति की हत्या करने वाले बहु व ससुर को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया गया है। मामले का खुलासा एएसपी कालू सिंह ने किया। पिछले दिनों 22 वर्षीय अरविंद चौहान का शव नहर में मिलने के बाद परिजनों ने विशेष समुदाय के लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेके जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था साथ ही स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी समेत स्टॉप के लोगो पर समुदाय विशेष के लोगो के साथ मिलकर हत्यारोपीयों द्वारा गांजा बेचने का भी आरोप लगाया था और आठ घंटे तक शव पुलिस को नहीं उठाने नहीं दिया गया था। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आवेदक छोटेलाल चौहान पुत्र स्व0 निवासी ग्राम कोल्हुआ, थाना रॉबर्ट्सगंज द्वार लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि इमामम शाह , वकीलूम पत्नी इमामम शाह , इशाख खान उर्फ फुल्ल , नाजमा , रामजनम , मुन्नू शाह , पिन्टू उर्फ इस्माइल व अन्य अज्ञात निवासीगण सिल्थरी, थाना रॉबर्ट्सगंज के मध्य पूर्व में नहर में नहाने को लेकर हल्का फूल्का विवाद हुआ था।

जिस कारण सभी नामित लोगो ने मिलकर मेरे बेटे अरविन्द चौहान पुत्र छोटेलाल की हत्या कर शव को नहर में फेक दिया गया है। घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। वही उक्त घटना के शीध्र अनावरण व संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा टीम गठित की गया था। वही आज सुबह 07.45 बजे एसओजी टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर मामले की जांच के दौरान उषा पत्नी सुरज उर्फ बग्गड़ उम्र 30 वर्ष का अवैध संबंध मृतक अरविंद चौहान से होने की वजह से ससुर व बहु द्वारा अरविंद चौहान रस्सी के सहारे हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। दोनो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया की मृतक अरविन्द चौहान का अभियुक्ता उषा देवी के साथ अवैध सम्बन्ध था । आरोपी उषा देवी द्वारा पिछले कुछ समय से मृतक अरविन्द का विरोध करने के बावजूद घर पहुचा जाता था । दिनांक 17 जुलाई को आरोपी उषा देवी व उसके ससूर मुन्नू द्वारा मिलकर नायलान की रस्सी से गला घोट कर मृतक अरविन्द चौहान की हत्या कर दी गयी तथा शव को सुनियोजित तरीके से नहर में फेक दिया गया था।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर