सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन सितम्बर महीने के पहले शनिवार को किया गया, मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में डीएम बीएन सिंह व एसपी यशवीर सिंह ने आये शिकायताकर्ताओं के समस्याओं को सरलभाव से सुना, इस दौरान जिलाधिाकरी व पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किये जाने के निर्देश विभाग से जुड़े सम्बन्धित अधिकारियों को देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बीएन सिंह, एसपी यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवके कुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 53 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 45 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी अश्वनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। तहसील राबर्ट्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, तहसीलदार अमित कुमार आदि ने 104 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 06 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 16 मामले निस्तारित हुए, बाकी 88 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार घोरावल, सीओ घोरावल अमित कुमार आदि ने 70 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 64 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार