अरविन्द दुबे
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमे कुल 65 लोग सवार थे । जिसमे 40 लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है वहीं घायल तीर्थ यात्रियों का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए गया में पिंडदान करने के लिए जा रहे थे कि मारकुंडी घाटी में बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई जिसमें सवार 65 लोगों में 40 लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बस आ रही थी और यह लोग तीर्थ यात्रा करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार होने की वजह से बस कंट्रोल नहीं हुई और पलट गई जिसमें कुल 40 लोग घायल हुए हैं सबका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है इस हादसे में अभी तक कोई कैजुअल्टी की सूचना नहीं है। सोनभद्र के मारकुंडी घाटी में तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें कुल 40 लोग घायल हो गए इस बस में कुल 65 लोग सवार थे सभी घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है वहीं हादसे में घायल यात्री का कहना है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से यह लोग वाराणसी प्रयागराज और गया के लिए जा रहे थे कि यहां घाटी में बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई जिसमें सभी लोग घायल हो गए। वही मौके पर मौजूद सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने बताया कि यह लोग छत्तीसगढ़ से गया के लिए बस में जा रहे थे और मारकुंडी घाटी में बस अनियंत्रित होकर पलट गई इसमें कोई 40 लोग घायल हैं बस में 65 लोग थे सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है अभी तक का रिजल्ट की कोई सूचना नही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 3, 2026सोनभद्र। इतिहास के प्रमाण बनाम आस्था की परंपरा, सच की तलाश में प्रशासन
Breaking_NewsApril 3, 2026शुक बाजार टावर के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीण परेशान
Breaking_NewsApril 3, 2026पुरानी रंजिश और जादू-टोना के शक में ली जान, तीन आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsApril 3, 202670 लाख के बोगस ITC मामले में आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई से खुल सकते हैं बड़े नेटवर्क के राज