रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के झारों कला गांव में चौराहे के पास स्थित शुक बाजार जिओ टॉवर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग 1 महीने से खराब है, जिससे गांव सहित आसपास के सरकारी भवनों में भी विद्युत सप्लाई नहीं होने से अंधकार छाया हुआ है, वही भीषण गर्मी को देखते हुए लोग परेशान है ,आज शुक्रवार के दिन ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सभी ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर आक्रोश व्यक्त कर अपनी समस्या को लेकर जमकर भड़ास निकलते हुए बताया कि बीते एक महीने से ज्यादा समय बीतने जा रहा है ,गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है ,जिसको लेकर टोल फ्री नंबर पर 1912 पर शिकायत भी एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई थी ,फिर भी अब तक इस समस्या को लेकर बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति जानकारी लेने मौके पर नहीं पहुंचा है, और खराब ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया है ,जिससे ग्रामीण परेशान है ,ट्रांसफार्मर से आसपास के बालिका हाईस्कूल स्कूल ,स्वास्थ उपकेंद्र केंद्र, होमियोपैथी व ग्रामीणों के घरों में बिजली की सप्लाई दी जाती है,जो ट्रांसफार्मर खराब होने से बंद पड़ी है, इस मौके पर ग्रामीण पंकज ,अनूप अग्रहरि राम आशीष मौर्य, रामदास,भोला, नंदलाल प्रेमचंद, संजय अग्रहरि आदि ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है, और जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान करने हेतु मांग किया है,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
