( रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। जिला गंगा समिति सोनभद्र द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता व स्वच्छता शपथ मे जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम ने सभी प्रतिभागी बच्चो को प्रोत्साहित कर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता के लिए नदी, पर्यावरण, वन एवं जल संरक्षण सम्बन्धी, प्लास्टिक प्रतिबन्ध एवं प्रदूषण नियंत्रण सम्बन्धी, स्वच्छ भारत अभियान सम्बन्धी विषयो पर चित्र बनाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रभागीय वनाधिकारी चुर्क, विनीत कुमार सिंह ने सभी बच्चो को सम्बोधित कर हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान करने व पर्यावरण को संरक्षित करने मे अपनी सहभागिता प्रस्तुत करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती अमिता पाण्डेय, डीपीओ महेन्द्र गौतम, विनोद कुमार वन दरोगा, चन्दन, वन रक्षक, रामनाथ वन विभाग कर्मी, व विद्यालय के अध्यापकगण आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार