सोनभद्र। निमिया के डलिया मैया -डाले ली झूलूअवा, कि झूमी झूमी ना । मैया झूले लीं झुलनवा
कि झूमी झूमी ना।………मां के ऐसे पुराने और पारंपरिक कीर्तन भजन के साथ जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा परिसर में स्थापित मां दुर्गा के सामने नवरात्रि महोत्सव की पंचमी तिथि की रात में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर के सदस्यों एवं ब्रम्हनगर की माताओं बहनों ने मां के स्कंदमाता स्वरुप के सामने बैठकर जगराता किया। मंदिर के संस्थापक सेचन चौरसिया की अगुवाई में सोमवार को रात्रि नौ बजे तक मंगलवार सुबह पांच बजे तक माताओं बहनों ने भजन कीर्तन किया। इस मौके पर जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, मुख्य व्यवस्थापक विष्णु दूबे, मुख्य यजमान अनुपम तिवारी एवं अर्चना तिवारी , शीला देवी, रुपा केशरी, बसंती देवी, गुंजन चौरसिया, श्रेया केशरी, रींकी द्विवेदी, सावित्री देवी, रेनू यादव, गुडिया, उर्मिला, कुंती, प्रतिमा श्रीवास्तव, खुशी शर्मा सहित सैकड़ों माताओं बहनों ने भाग लिया।

Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार