अरविन्द दुबे /गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में आज श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम द्वारा थाना चोपन व ओबरा अन्तर्गत क्रशर प्लान्ट, कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत छ: नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजनान्तर्गत पात्रता के अनुसार योजना से लाभान्वित कराया जायेगा। आकांक्षा उपाध्याय बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से सम्बंधित सूचना तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है। राम जी यादव द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राम कुमार, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सामाजिक कार्यकर्त्ता आकांक्षा उपाध्याय, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव एवं आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर